Pages

Showing posts with label शारीरिक शक्ति. Show all posts
Showing posts with label शारीरिक शक्ति. Show all posts

Friday, 9 January 2015

शरीरक ताकत के लिए

आजकल, आपने देखा होगा, नौ-जवान भी मुरझाये मुरझाये रहते हैं, थकावट, उच्च-रक्तचाप,
मानसिक चिंताएं, कमज़ोरी, अलसायापन, आलस, कांतिहीन चेहरा, फूला हुआ शरीर परन्तु जान नहीं, पैदल चल नहीं सकते, और जो मित्र विवाहित हैं, वो शारीरिक कमज़ोरी महसूस करते हैं, दाम्पत्य-जीवन का आनंद पूर्ण रूप से नहीं ले पाते, बस यूँ मानिये कि किसी तरह से समझौता किये जा रहे हैं, ये प्रयोग उनके लिए राम-बाण है! 
आप एक बार प्रयोग किये!
फिर बताइये!
किसी भी औषधि विक्रेता से आप सौ ग्राम गोखरू ले लीजिये, दस से बीस रपये के बीच मिल जायेंगे, यदि न मिलें तो ये गाँव इत्यादि में भरपूर रूप से मिलते हैं, बस वो सुखाने पड़ेंगे, वैसे औषधि विक्रेता से मिल जायेंगे अवश्य ही! 
अब आप इन सौ ग्राम गोखरू को साफ़ कर लें, झाड़ लें कपडे से, ताकि मिट्टी न बचे, आप धो भी सकते हैं, अब इनको पीस लीजिये, चाहे तो मिक्सर में ही पीस लीजिये, जब बारीक चूर्ण की तरह से हो जाएँ, तो एक तवे पर चार चम्मच देसी घी खौला लीजिये, और इन पिसे हुए गोखरू में डाल लीजिये, जब घी ठंडा हो जाए तो अब इस घी को मिला लीजिये इस चूर्ण में, और किसी डिब्बे में रख लीजिये, अब रोज रात को आधा चम्मच ये लीजिये, और आधा कप गुनगुने दूध के साथ इसका सेवन करें, सोने से पहले, एक हफ्ते में अपनी रंगत और ताक़त देखिये! दाम्पत्य जीवन में जो लम्हों का होता था, अब दस गुना बढ़ जाएगा! शरीर में ताक़त, चेहरे में कांति, अलसायापन ख़तम, स्फूर्ति, चुस्ती और चहकने लगोगे! उम्र भले ही कोई हो! करके देखिये! ये वाजीकारक का एक अहम् नुस्खा है! लाभ मिले तो धन्यवाद कहिये!! बिना नागा, अर्थात कोई 
भी दिन खाली न जाए! अब चाहे व्रत हो अथवा स्वास्थय ही खराब हो!

Saturday, 3 January 2015

शक्ति में वृद्धि

ये नुस्खे ना केवल यौन शक्ति बढ़ा सकते हैं बल्कि इनके प्रयोग से शारीरिक शक्ति और सुंदरता में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

-इमली के बीज दूध में कुछ देर पकाकर और उसका छिलका उतारकर सफेद गिरी को बारीक पीस लें और घी में भून लें। इसके बाद समान मात्रा में मिश्री मिलाकर रख लें। इसे प्रात: एवं शाम को 5-5 ग्राम दूध के साथ सेवन करने से यौन क्षमता में इजाफा होता है।

-100- ग्राम उड़द, 100 ग्राम गेहूं का आटा और पिप्पली चूर्ण लेकर उसमें 600 ग्राम शक्कर की चाशनी और सूखे मेवे मिलाकर लड्डू बनाएं। इसे 30-40 ग्राम की मात्रा में लेकर हर रोज रात को सोने से पहले खाकर ऊपर से दूध पीएं। इसे खाने से सेक्स संबंधी सभी शिकायतें दूर हो जाती हैं और शारीरिक शक्ति बढ़ती है।


- प्याज को सलाद, सब्जी या अन्य व्यंजन के रूप में सेवन करने से सेक्स की कमजोरी और महिलाओं की माहवारी की अनियमितता दूर होती है।

- पेठे का मुरब्बा बनाकर सुबह-शाम सेवन करने से कामशक्ति बढ़ती है या फिर पेठे के बीज का चूर्ण बनाकर 3-5 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से भी लाभ होता है।

- सेक्स संबंधी सभी विकारों के लिए सिंघाड़े का सेवन रामबाण औषधि है। 5-10 ग्राम सिंघाड़े के आटे को दूध में पकाकर सुबह-शाम सेवन करने सेक्सुअल प्रॉब्लम्स दूर होती हैं। इसका नियमित सेवन सेक्स टॉनिक का काम करता है।

- 100 ग्राम हल्की भुनी अलसी, 50-50 ग्राम सफेद मूसली, सोंठ व अश्वगंधा लेकर बारीक चूर्ण बना लें। 10-10 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम इसका दूध के साथ सेवन करें। इससे शारीरिक शक्ति बढ़ती है।

- 100 ग्राम अलसी चूर्ण, 50 ग्राम अश्वगंधा और 100 ग्राम मिश्री चूर्ण लेकर किसी एयर टाइट डिब्बे में रख दें। 10-15 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम दूध या पानी अथवा चाय के साथ इसका सेवन करें। यह मिश्रण यौन शक्तिवर्धक और दुर्बलतानाशक है। -